संदेश

Method of Live in relationship

लिव इन रिलेशनशिप क्या होता है ? जानिए सामाजिक एवं कानूनी पहलू - इस रिश्ते को लंबे समय तक कैसे रखें कायम:-                             Live in relationship के नियम क्या हैं? मध्यम वर्गीय,उच्च मध्यम वर्गीय एवं उच्च वर्गीय श्रेणी के समाज में आजकल लोगों के बीच लिव इन रिलेशनशिप का चलन एक फैशन सा हो चुका है अर्थात जब दो बालिग व्यक्ति लंबे समय तक बगैर शादी के बंधन में बंधे एक साथ एक छत के नीचे रहना शुरू कर देते हैं और उनके बीच सामान्य स्वस्थ यौन संबंध भी स्थापित होते हैं तो कहा जाता है कि अमुक अमुक व्यक्ति लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। किसी की नजर में यह निजी जिंदगी एवं मूलभूत अधिकारों का मामला है,तो कुछ लोग इसे सामाजिक और नैतिक मूल्यों की कसौटी पर आकलन करते हैं। अपने साथी के साथ लंबे समय तक ज्यादा से ज्यादा सांवेगिक एवं यौन संबंध स्थापित करते हुए अपना समय व्यतीत करने के लिए कई जोड़े लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। हालांकि इसका प्रचलन बड़े बड़े शहरों में विगत कुछ वर्षों में काफी बढ़ा है,परंतु यहां एक बड़ा एवं लाजमी प्रश्न यह उठता है कि जब सामाजिक, धार्मिक एवं नैतिक सिद्धांतों के